{"_id":"57d0598c4f1c1b9863317e8f","slug":"car-on-confronting-the-unchahar-sdm-lost-his-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार भिड़ने पर ऊंचाहार एसडीएम ने खोया आपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार भिड़ने पर ऊंचाहार एसडीएम ने खोया आपा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
पिटार्ई के बाद ऊंचाहार थाने में एसडीएम के खिलाफ तहरीर देता युवक
- फोटो : अमर उजाला
महज कार भिड़ने पर ऊंचाहार एसडीएम आपा खो बैठे। उन्होंने दरोगा, सिपाही के साथ चार पहिया सवार सचिवालय में तैनात पशुधन अनुभाग के समीक्षा अधिकारी के बेटे की पिटाई कर दी। होटल में भोजन करते समय हुई मारपीट से वहां पर अफरातफरी मच गई।
पीड़ित की तहरीर पर ऊंचाहार पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हालांकि एसडीएम मारपीट की बात से इंकार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को सचिवालय के पशुधन अनुभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर तैनात लखनऊ निवासी श्रीकांत मिश्र का बेटा तन्मय मिश्र कार से इलाहाबाद जा रहा था।
साथ में उसकी मां आरती मिश्रा भी थीं। बताते हैं कि रायबरेली से आ रहे ऊंचाहार एसडीएम की गाड़ी भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में उसकी कार से भिड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद तन्मय ऊंचाहार के एक होटल में खाना खा रहा था।
विज्ञापन
इस बीच एसडीएम रामजी मिश्र, एसआई रमेशचंद्र जायसवाल व एक सिपाही के साथ वहां पहुंच गए। आरोप है कि एसडीएम ने एसआई, सिपाही के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई।
मारपीट के बाद एसडीएम अपने दलबल के साथ वहां से चले गए। मामले की सूचना पीड़ित युवक ने अपने पिता और पुलिस को दी। इस पर पीड़ित थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसडीएम रामजी मिश्र का कहना है कि युवक ने मेरे व अर्दली के साथ अभद्रता की थी। मैंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। मारपीट का आरोप फर्जी है।