{"_id":"57780a4e4f1c1bd24979b714","slug":"car-collision-killed-the-bike-riders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sun, 03 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कार ने एक बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। इसमें एक किशोर की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी महेश (17), राजेश (25) और संदीप (18) एक ही बाइक सवार होकर हरचंदपुर बाजार खरीदारी करने आए थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर हरचंदपुर गांव के पास लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही कार ने टक्कर मार दी।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महेश को मृत घोषित कर दिया। थानेदार अरुण शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।