फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cancer affected middle age admitted to Corona, SGPGI

कैंसर पीड़ित अधेड़ को कोरोना, एसजीपीजीआई में भर्ती

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Cancer affected middle age admitted to Corona, SGPGI
रायबरेली। केजीएमयू लखनऊ में कीमोथेरेपी करा रहे कैंसर पीड़ित एक अधेड़ कोरोना संक्रमित हो गये हैं। शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर मरीज को हालत गंभीर में एसजीपीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि ये मरीज हर महीने केजीएमयू में कीमोथेरेपी कराने जाता था। इसी दौरान वह किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आकर खुद भी संक्रमित हो गया। उसके घर के लोगों को एफजीआईईटी के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। शहर के निरालानगर मोहल्ले की संबंधित गली को भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के निरालानगर निवासी 55 वर्षीय अधेड़ कैंसर पीड़ित हैं। वह केजीएमयू लखनऊ में कीमोथेरेपी कराते हैं। बीती 25 जून को भी वह इलाज कराने के लिए केजीएमयू गये थे। इसी दौरान वह किसी कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आ गये। आशंका के तौर पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। पहले से कैंसर पीड़ित होने के कारण उन्हें एसजीपीजीआई लखनऊ में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर के लोगों को क्वारंटीन कराने के साथ ही निरालानगर मोहल्ले की गली को भी सील करा दिया गया है। आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

बछरावां सीएचसी का फार्मासिस्ट व हेल्थ इंस्पेक्टर रेफर
रायबरेली। बछरावां सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर गत दो जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना संक्रमित फार्मासिस्ट शुगर का मरीज भी है। हालांकि दोनों स्वास्थ्यकर्मियों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मगर फार्मासिस्ट की हालत बिगड़ने पर उसे एसजीपीजीआई लखनऊ में बने कोविड लेवल-3 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि हेल्थ इंस्पेक्टर को लखनऊ के ही लोकबंधु अस्पताल में बनाए लेवल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बछरावां सीएचसी में शनिवार को भी ओपीडी नहीं हुई। किसी को भी अस्पताल में एंट्री नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का एक और मरीज मिला है। शहर के निरालानगर का रहने वाला ये मरीज कैंसर पीड़ित है। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। कोरोना संक्रमित बछरावां सीएचसी के फार्मासिस्ट और हेल्थ इंस्पेक्टर को भी लखनऊ के अस्पतालों में शिफ्ट करा दिया गया है।
डॉ. संजय कुमार शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed