फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Canals are dry, tube wells are also not giving enough water

Raebareli News: नहरें सूखीं, नलकूप भी नहीं दे रहे भरपूर पानी

Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 23 Jun 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Canals are dry, tube wells are also not giving enough water
खीरों ब्लॉक क्षेत्र के पहरौली गांव ​स्थित राजकीय नलकूप।
रायबरेली। नहरों में पानी नहीं आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर कम वोल्टेज से राजकीय नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे किसान धान की नर्सरी नहीं तैयार कर पा रहे हैं। उड़द और हरे चारे की फसल भी सूख रही है। कम वोल्टेज से नलकूप की मोटर जलने का खतरा बना रहता है। अभी यह हाल है, जब धान की रोपाई होगी, तो समस्या और विकराल रूप धारण करेगी।
विज्ञापन


इस ओर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और राजकीय नलकूप के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। भीषण गर्मी में किसानों को धान की नर्सरी और फसलाें की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत है। इसके बावजूद नहरें सूखी हैं। राजकीय नलकूप भी दगा दे रहे हैं। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। सलोन, डलमऊ, ऊंचाहार और महराजगंज में वोल्टेज इतना कम आ रहा है कि नलकूप चलते-चलते बंद हो जाते हैं। इससे किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन





खीरों के रामजियावन, सलोन के रामसिंह, महराजगंज में विश्वनाथ त्रिवेदी ने बताया कि बारिश न होने से किसान धान की नर्सरी नहीं तैयार कर पा रहे हैं। नर्सरी डालने का समय निकला जा रहा है। यदि समय से धान की रोपाई नहीं हो पाई, तो उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन







21 दिन में खराब हो गईं सात मोटरें

वोल्टेज कम होने के चलते नलकूप की मोटरें खराब हो रही है। पिछले 21 दिन में राजकीय नलकूप की सात मोटरें खराब हो गईं। नलकूप की मोटरें खराब होने के बाद उनकी मरम्मत में चार से पांच दिन लग जाते हैं। राजकीय नलकूप में वर्कशॉप के कर्मियों का कहना है कि कम वोल्टेज की वजह से मोटरें खराब होती हैं। यदि वोल्टेज ठीक रहता है, तो मोटर जलने का खतरा कम रहता है।







और बढ़ेगी बिजली की समस्या



मौजूदा समय में बिजली की मांग 330 मेगावाट है। धान की रोपाई का काम शुरू होगा, तो बिजली की मांग और बढ़ेगी। अभी तक किसान धान की नर्सरी तैयार नहीं कर पाए हैं। धान की रोपाई के समय पानी की अधिक जरूरत रहती है। यदि नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो समस्या और बढ़ेगी।







जिले में 418 राजकीय नलकूप हैं। कहीं-कहीं पर वोल्टेज कम होने की समस्या पर नलकूपों को चलवाने में समस्या हो रही है।



- एके आजाद, अधिशासी अभियंता, राजकीय नलकूप विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed