{"_id":"813848c2bace3faa12223a8f1efa1f37","slug":"campaigning-ends-today-leaves-the-polling-parties-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले चरण में महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां, हरचंदपुर व सतांव ब्लॉक में मतदान 28 नवंबर को होगा। इन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिंयां 27 नवंबर को रवाना होंगी।
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए वाहन ब्लॉकों में पहुंच गए हैं। पहले चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 6,311 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5,26,603 वोटर करेंगे।
जिले में 989 ग्राम प्रधान व 12,429 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव में पहले चरण का मतदान महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, हरचंदपुर और सतांव ब्लॉकों में 28 नवंबर को होगा।
इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को शाम पांच बजे से पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है।
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय गोरा बाजार से ब्लॉकों के लिए वाहन रवाना कर दिए गए, जो शाम तक विकासखंड मुख्यालयों पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने के बाद उन्हें भुगतान देंगे। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इन प्रत्याशियों के लिए होगा मतदान
ब्लॉक प्रधान पद के प्रत्याशी सदस्य पद के प्रत्याशी मतदाता
सतांव 387 835 1,23,618
शिवगढ़ 290 872 86,651
हरचंदपुर 399 885 1,01,857
बछरावां 397 1034 1,16,064
महराजगंज 356 856 98,413
कुल 1829 4482 5,26,603
मतदान केंद्रों की संख्या 383
बूथों की संख्या 797
ग्राम प्रधान के पदों की संख्या 255
ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 3261
गड़बड़ी पर इन नंबरों पर दें सूचना
0535-2700439
0535-2700440
0535-2700441
0535-2700442
जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल सिंह गंगवार ने बताया कि पहले चरण में महराजगंज, बछरावां, शिवगढ़, हरचंदपुर और सतांव ब्लॉक में 28 नवंबर को मतदान होगा।
इसके लिए तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टिंयां 27 नवंबर की सुबह से रवाना होंगी।