फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Campaigning ends today leaves the polling parties

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Thu, 15 Oct 2015 11:08 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीडीसी व बीडीसी के दो चरण का मतदान हो चुका है। तीसरे चरण के मतदान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन


अमावां, राही, डीह और छतोह में 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान को लेकर गुरुवार को प्रचार थम गया है। प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर वोटरों को अपने चुनाव चिह्न बता रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने चुनाव कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने के बाद उन्हें भुगतान देंगे।
विज्ञापन


इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालय पर किसी प्रकार का भुगतान नहीं दिया जाएगा। बूथ पर पहुंचने के बाद शुक्रवार शाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर कर्मचारियों को चुनाव कराने का पारिश्रमिक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लॉवार दावेदार व मतदाता
ब्लॉक    दावेदार    मतदाता
जिला पंचायत सदस्य    137
बीडीसी अमावां    238    95,228
बीडीसी राही    530    1,43,189
बीडीसी डीह    439    99,250
बीडीसी छतोह    252    89,485
कुल    1,596    4,27,152

मतदान केंद्रों की संख्या    327
बूथों की संख्या    647
डीडीसी सीटों की संख्या    12
बीडीसी सीटों की संख्या    292

इन नंबरों पर दें गड़बड़ियों की सूचना
0535-2700439
0535-2700440
0535-2700441
0535-2700442

एडीएम वित्त एवं राजस्व शीतला प्रसाद ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान के लिए अमावां, राही, डीह और छतोह में तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। 16 अक्तूबर को पोलिंग पार्टिंयां मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed