{"_id":"5f7f6b938ebc3e9bb15eeedb","slug":"call-from-lucknow-too-103-people-treated-online-in-aiims-raibaraily-news-lko5442675118","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से भी आई कॉल, 103 लोगों का एम्स में ऑनलाइन इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से भी आई कॉल, 103 लोगों का एम्स में ऑनलाइन इलाज
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में गुरुवार को चर्मरोग, मनोरोग और यूरोलॉजी की भी ओपीडी शुरू हो गई। प्रतापगढ़, अमेठी के अलावा लखनऊ से भी कॉल आईं। 103 मरीजों ने ऑनलाइन चिकित्सीय सलाह ली। पहले दिन चर्मरोग के सबसे अधिक 27 मरीजों ने एम्स के डॉक्टर से संपर्क किया। हड्डी रोग विभाग में 15 और जनरल मेडिसिन में 21 मरीजों ने संपर्क करके चिकित्सीय सलाह ली। 53 लोगों ने वाट्सएप पर अपनी समस्या भेजी, जबकि 50 मरीजों ने सीधे बात करके परामर्श लिया।
एम्स के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व रजिस्ट्रार समीर शुक्ला ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से एम्स में ओपीडी प्रभावित है। 17 अप्रैल से ऑनलाइन ओपीडी शुरू की गई है, जिसमें मरीजों को चिकित्सीय सलाह लेने के लिए अस्पताल नहीं आना पड़ रहा है। गुरुवार से चर्मरोग, मनोरोग और यूरोलॉजी की भी ऑनलाइन ओपीडी शुरू करा दी गई है। पहले दिन गुरुवार को 103 मरीजों ने ऑनलाइन ओपीडी से जुड़कर चिकित्सीय सलाह ली है।
इन नंबरों पर कॉल करके ऑनलाइन ओपीडी में पाएं सलाह
विभाग मोबाइल नंबर
चर्म रोग 9532444964
मनो चिकित्सक 9451641637
यूरोलॉजी 9451234095
जनरल मेडिसिन 9451207950
बाल रोग 9451221429
हड्डी रोग 9532993908
नाक, कान व गला 9532993808
स्त्री रोग 9532995408
जनरल सर्जरी 9532997608
दंत रोग 9532997408
आंख रोग 9532994808