{"_id":"683b5b1957f2745bfb0493b8","slug":"cable-cut-during-underpass-digging-reservation-service-halted-raebareli-news-c-101-1-slko1034-134237-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: अंडरपास खोदाई में कटी केबल, आरक्षण सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: अंडरपास खोदाई में कटी केबल, आरक्षण सेवा ठप
Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेलमार्ग पर दो जगह अंडरपास के लिए शनिवार को कराए जा रहे काम की वजह से भूमिगत केबल कट गई। इससे रायबरेली समेत अन्य स्टेशनों की आरक्षण सेवा ठप हो गई। सुबह 11.35 बजे के बाद आरक्षण काउंटर से कोई टिकट नहीं बन सका, जिससे यात्रियों को लौटना पड़ा।
रायबरेली और गंगागंज रेलवे स्टेशनों के बीच अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने का काम हुआ, जिसके लिए ट्रैक के किनारे खोदाई कराई गई। इसी बीच टेलीकॉम का भूमिगत केबल कट गया, जिसका पता चलते ही केबल जोड़ने का काम कराया गया। यह केबल तो दोपहर दो बजे तक दुरुस्त कर लिया गया, लेकिन लखनऊ जिले के कनकहा और मोहनलालगंज स्टेशनों के बीच केबल कट गया।
मोहनलालगंज और कनकहा स्टेशनों के बीच भी अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे बॉक्स रखने का काम कराया गया। टेलीकॉम की टीम देर शाम तक केबल जोड़ने में जुटी रही। आरक्षण काउंटर के पास यात्री इस इंतजार में कई घंटे तक खड़े रहे कि शायद सेवा शुरू हो जाए, लेकिन केबल कटने का पता चला तो निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सरोज का कहना है कि सुबह 11.35 बजे से सर्वर नहीं आ रहा है। केबल कटने की जानकारी मिली है, जिसे जोड़े बगैर सेवा बहाल नहीं हो सकती है। रेलवे के टेलीकॉम अभियंता विक्रम ने बताया कि पहले रायबरेली-गंगागंज के बीच और फिर मोहनलालगंज-कनकहा के बीच भूमिगत केबल कट गई। घटना का पता चलते ही केबल जोड़ने के लिए टीम लगा दी गई थी।