{"_id":"6403347d066ece26f40f895e","slug":"bypoll-in-kilauli-gram-panchayat-in-raebareli-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"किलौली ग्राम पंचायत उपचुनाव: 23 वोटों से जीत हासिल कर एमए, बीएड पास मंजू बनीं ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किलौली ग्राम पंचायत उपचुनाव: 23 वोटों से जीत हासिल कर एमए, बीएड पास मंजू बनीं ग्राम प्रधान
Sat, 04 Mar 2023 05:37 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:37 PM IST
सार
किलौली ग्राम पंचायत हुए उपचुनाव में एमए और बीएड पास मंजू ग्राम प्रधान चुनी गईं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार को 23 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मंजू देवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले के सतांव खंड की किलौली ग्राम पंचायत में एमए बीएड पास मंजू देवी ने प्रधान पद का उपचुनाव जीत लिया है। मंजू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी गीता देवी को 482 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया। जरिया ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 10 में सदस्य पद के लिए हुए चुनाव मे प्रधान भानु प्रताप सिंह द्वारा समर्थित प्रत्याशी प्रभावती ने सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम को 23 मतों से शिकस्त दी। दोनों परिणामों की घोषणा शनिवार को ब्लाक सभागार मे हुई मतगणना के बाद की गई। किलौली ग्राम पंचायत की पूर्व में निर्वाचित प्रधान महामाया की मृत्यु के कारण वहां उपचुनाव कराया गया था।
विज्ञापन
अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित इस पद पर पासी बिरादरी की गीता पत्नी रमाकांत, मंजू पुत्री भोला व छेदाना पत्नी राम कुमार के बीच दिलचस्प मुकाबला हुआ। दो मार्च को डाले गये वोटों की गणना शनिवार को ब्लाक सभागार मे कराई गई। चुनाव में कुल 2306 मत पड़े थे।
विज्ञापन
गणना में सबसे ज्यादा 1523 वोट मंजू देवी पुत्री भोला को मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहीं गीता देवी पत्नी रमाकान्त को 1041 मत प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर रहीं छेदाना को केवल 95 मतों से संतुष्ट होना पड़ा। मंजू देवी को किलौली का निर्वाचित प्रधान घोषित किया गया।
मंजू देवी को किलौली के पूर्व प्रधान राजकिशोर मिश्र (रज्जू) का समर्थन प्राप्त था जबकि पराजित प्रत्याशी गीता देवी का समर्थन पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि कर रहे थे। ग्राम पंचायत जरिया मे वार्ड संख्या दस के सदस्य के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में प्रभावती ने आमने-सामने की लड़ाई में पूनम को 23 वोटों से हरा दिया। प्रभावती को 35 व पूनम को 12 वोट मिले।