{"_id":"57a0dec84f1c1bf7702b9443","slug":"businessman-broke-on-kotwali-police-demonstrating-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस पर भड़के व्यापारी, जाम लगा किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस पर भड़के व्यापारी, जाम लगा किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में महराजगंज-बछरावां मार्ग पर धरना देकर बैठे व्यापारियों को समझाते सीओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई चोरी का खुलासा न होने पर व्यापारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। पहले कोतवाली का घेराव कर पुलिस पर भड़ास निकाली। इसके बाद कोतवाली के सामने महराजगंज-बछरावां मार्ग जाम कर सड़क पर बैठ गए।
पुलिस ने काफी मन्नौवल की, लेकिन वे नहीं माने। जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सीओ गोपीनाथ सोनी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। शांती नगर निवासी व्यापारी सुंदर लाल उर्फ नान के घर से तीन दिन पहले चोरों ने 1 लाख 28 हजार नगद व लाखों के जेवरात पार कर दिये थे।
पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन चोरों तक नहीं पहुंच सकी। पुलिस की नाकामी पर व्यापारियों का आक्रोश भड़क उठा। व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने पहले कोतवाली का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इसके बाद कोतवाली के सामने सड़क पर बैठकर महराजगंज-बछरावां मार्ग जाम कर दिया। इससे मुसाफिरों का काफी परेशानी हुई। कई थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने काफी समझाने बुझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
व्यापारियों का कहना था कि आए दिन चोर जनता की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। रात्रि गश्त से लेकर घटनाओं की जांच में भी महज खानापूरी होती। पुलिस की उदासीनता से क्षेत्र में अपराध बढ़ता जा रहा है। सीओ गोपीनाथ सोनी व कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।