फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bus sewa now kanpur

नेवाजीपुर से कानपुर के बीच बस सेवा शुरू

Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन

रायबरेली। हरचंदपुर के गायत्री धाम नेवाजीपुर से गुरुवार को रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई। हालांकि गायत्री धाम तक सड़क खराब होने के कारण शुरू में बस का संचालन कोंसा गांव से शुरू कराया गया है।

विज्ञापन



करीब 251 किलोमीटर की दूरी तय कर रोजाना यह बस कोंसा गांव में खड़ी होगी। यह बस सुविधा शुरू होने से नेवाजीपुर समेत क्षेत्र के दो दर्जन गांवों के लोगों को कानपुर आने-जाने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन



भाजपा युवा मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री डॉ. विजय यादव ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कैलाश राम ने बताया कि सुबह आठ बजे रोडवेज की बस कोंसा गांव से कानपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोंसा से गुरुबख्शगंज, खीरों, सेमरी होते हुए बस कानपुर पहुंचेगी। कानपुर से वापस होकर सेमरी, खीरों व गुरुबख्शगंज होते हुए बस रायबरेली पहुंचेगी। यहां शाम को कोंसा के लिए रवाना होगा। रोजाना रात में सवा आठ बसे बस कोंसा पहुंचेगी और सुबह आठ बजे से चलेगी। उन्होंने बताया कि बस का संचालन गायत्री धाम नेवाजीपुर से होना है, लेकिन सड़क खराब होने पर शुरूआत में कोंसा गांव से इसका संचालन हो रहा है।  



बस चला दी और किराया पता नहीं
नई बस सेवा शुरू कर दी गई, लेकिन कोंसा से कानपुर और रास्ते के स्टापेज व कहां का कितना किराया तय किया गया। इसकी जानकारी एआरएम को नहीं है। उनसे बसों के स्टापेज और किराए के बारे में पूछा गया तो बताया कि अभी जानकारी नहीं है। जाहिर है कि बिना किसी तैयारी के ही बस चला दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed