{"_id":"5d72ad678ebc3e93c418a0ef","slug":"burnt-married-for-the-sake-of-two-and-a-half-laks-rupees-raibaraily-news-lko4802511117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई लाख रुपये की खातिर विवाहिता को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई लाख रुपये की खातिर विवाहिता को जलाया
विज्ञापन
रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता को गुरुवार की रात जिंदा जलाकर मार दिया गया। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पिता ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
भदोखर थाने के चक भखरवारा गांव निवासी सिद्धनाथ यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी बेटी सविता (27) की शादी 8 मार्च 2017 को सरेनी थाना के मुरैन का पुरवा मजरे रालपुर गांव निवासी विनय कुमार यादव पुत्र रामकंठ यादव के साथ की थी।
शादी के बाद से पति विनय, ससुर रामकंठ, सास ऊषा देवी, सविता से ढ़ाई लाख रुपये दहेज की मांग करते थे। बेटी मायके में आकर बताया करती थी, लेकिन समझा-बुझाकर उसे ससुराल भेज दिया जाता था।
विज्ञापन
ससुराल वालों ने गुरुवार को बेटी को जलाकर मार डाला। पड़ोसियों से इसकी जानकारी मिलने पर वह बेटी की ससुराल पहुंचा। सभी आरोपी घर छोड़कर भाग गए।
एसओ राकेश सिंह का कहना है कि पति समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर शव पीएम के लिए भेजा है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज लक्ष्मीकांत गौतम करेंगे। आरोपियों की तलाश की जा रही है।