फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bullion businessman's son dies in suspicious circumstances

सराफा व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 06 Jun 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Bullion businessman's son dies in suspicious circumstances
13-मृतक हर्र्ष सिंह। (फाइल फोटो)। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात आईटीआई स्थित हॉस्टल में सराफा व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पंखे के हुक से कपड़े से उसका शव लटकता पाया गया। घटना की सूचना पर सीओ सदर वंदना सिंह, थानेदार रेखा सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लखनऊ जिले के आलमबाग कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी सराफा व्यवसायी चंद्रप्रकाश सिंह का बेटा हर्ष सिंह (22) यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई स्थित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में कोर्स कर रहा था। तीन साल का कोर्स था। उसका एक साल का कोर्स पूरा हो गया था। वह आईटीआई स्थित हॉस्टल में रहता था। रात करीब 10 बजे हॉस्टल के अंदर पंखे के हुक से कपड़े के जरिये हर्ष का शव लटकता पाया गया तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

हॉस्टल के स्टाफ की सूचना पर थानेदार ने पहुंचकर घटना की जांच की। कुछ देर बाद सीओ भी मौके पर पहुंच गईं। बेटे की मौत की जानकारी पर पिता, मां समेत अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि हर्ष के साथ मारपीट की गई। इससे उसकी मौत हुई। उधर, थानेदार का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भांजे ने कहा था कैंटीन वालों से हुई थी मारपीट
युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता के अलावा मां कंचन सिंह, मामा गौरव सिंह उर्फ सनी के आंसू नहीं थम रहे थे। मां दहाड़ें मारकर रो पड़ रही थी कि उसके बेटे को क्या हो गया। मामा ने बताया कि भांजे का घटना से पहले करीब चार बजे शाम को फोन आया था। उसने बताया था कि उसकी कैंटीन वालों से मारपीट हुई है। वह घर आ रहा है। इसके बाद उसे फोन मिलाया गया था, लेकिन फोन नहीं उठा। उसके दोस्त के जरिए जानकारी कराई गई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक का एक बड़ा भाई है, जो पिता के साथ सराफा का काम करता है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग मौत की वजह
लखनऊ का रहने वाला युवक हर्ष सिंह आईटीआई स्थित हॉस्टल में रहकर कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में कोर्स कर रहा था। पंखे के हुक से उसका शव लटकता पाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह हैंगिंग आई है। यानि उसने खुदकुशी की है। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही है। जांच में युवक के कुछ लोगों से पैसा उधार लिए जाने की बात भी सामने आई है। -वंदना सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed