{"_id":"6ad287ce2cd355d0b4066533","slug":"bsp-has-named-shivendra-shukla-as-its-candidate-raebareli-news-c-101-1-rai1002-170089-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बसपा ने शिवेंद्र शुक्ला को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बसपा ने शिवेंद्र शुक्ला को बनाया प्रत्याशी
Sat, 17 Oct 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
गन्ना कांटा मैदान में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते पदाधिकारी व मौज
सतांव। गन्ना कांटा मैदान में शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव के लिए हरचंदपुर सीट से शिवेंद्र शुक्ला को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस तरह चुनाव के समर में बसपा ने सबसे पहले इंट्री कर ली है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ रही, जिसे देखकर पदाधिकारी गदगद नजर आए।
कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी संस्थापक कांशीराम व डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पूरा पंडाल नीले झंडों और जय भीम, जय भारत व बहन मायावती जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों, मुसलमानों और गरीबों पर अत्याचार बढ़ा है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
सपा के पीडीए नाम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडे-माफिया हावी थे और एक विशेष वर्ग के लिए ही काम होता था। उन्होंने कहा कि पीडीए का मतलब परिवार, अरबपति, धनवान जो केवल परिवार और धनवान तथा अरबपतियों के लिए है।
उन्होंने कहा कि केवल बसपा ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर चलती है। बहन मायावती के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज था, जिसे आज लोग याद करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने मंच से एलान किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर विधानसभा सीट से शिवेंद्र कुमार शुक्ला बसपा के प्रत्याशी होंगे। नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर और माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
शिवेंद्र शुक्ला ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह पूरी ईमानदारी से उस पर खरा उतरेंगे और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत कर हरचंदपुर में जीत दर्ज करेंगे। विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्रा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सभी मतभेद भुलाकर 2027 के लिए जुट जाएं।
इस मौके पर मुख्य मंडल प्रभारी अरुणेंद कुमार, शैलेंद्र गौतम, अरविंद गौतम, मिथिलेश गौतम, रत्नेश पटेल, हरमेश पासी, राम कुमार गौतम व बसपा जिलाध्यक्ष विजय आंबेडकर मौजूद रहे।