{"_id":"616334c08ebc3e6267224c09","slug":"bsnl-raibaraily-news-lko5995307187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। सरकार एक ओर तो हर गांव को इंटरनेट से जोड़ने का काम कर रही है, लेकिन बीएसएनएल के अफसर सरकार की उम्मीदों पर पानी फेरने में लगे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने इंटरनेट का कनेक्शन है, उन्हें बेहतर सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है।
आएदिन इंटरनेट व्यवस्था धड़ाम रहती है। यही हाल रविवार को रहा। दिनभर इंटरनेट आता और जाता है। दोपहर दो बजे के बाद सेवा पूरी तरह ठप हो गई। खास बात यह है कि बीएसएनएल के अफसर इतने व्यस्त रहते हैं कि उपभोक्ता का फोन तक नहीं उठाते हैं। उपभोक्ता टीडीएम को फोन मिलाते रहे, लेकिन उनका फोन नहीं उठा। जबकि, एसडीओ टाउन का मोबाइल नॉट रीचबल रहा।
शहर क्षेत्र में बीएसएनएल के करीब डेढ़ हजार कनेक्शन धारक ऐसे हैं, जो ब्राडबैड व फाइबर केबल का नेट प्रयोग करते हैं। आएदिन इंटरनेट गायब रहता है। ज्यादातर सरकारी विभागों में बीएसएनएल का नेटवर्क प्रयोग किया जाता है, लेकिन हरदिन नेटवर्क गायब रहता है। इस वजह से वैकल्पिक व्यवस्था के लिए निजी कंपनियों के नेटवर्क का प्रयोग करना पड़ता है। लचर सेवा के चलते लोगों का मोहभंग हो रहा है। बीएसएनएल के अफसर इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को दिनभर नेटवर्क आता-जाता रहा। साइबर कैफे, जनसुविधा केंद्रों पर कामकाज प्रभावित हो रहा। दोपहर दो बजे के बाद नेटवर्क गायब हो गया, जोकि देरशाम तक नहीं आया। उपभोक्ता अतुल कुमार सिंह, अनिल कुमार, संदीप कुमार, अंकित ने बताया कि आएदिन बीएसएनएल का नेटवर्क गायब रहता है। कारोबार प्रभावित हो रहा है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने में मांग की।