{"_id":"5721102e4f1c1bf631a92560","slug":"bride-had-to-take-turns-having-little-ornament","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम जेवर देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम जेवर देख दुल्हन ने फेरे लेने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
दुल्हन
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाल में कम जेवर लाना वर पक्ष के लोगों को महंगा पड़ गया। सोने के जेवर कम होने पर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। वहीं कन्या पक्ष के लोगों ने जनवासा में जाकर तिलक में दी गई बाइक छीन ली। जनातियों का तेवर देख बाराती रफूचक्कर हो गए।
दूल्हे पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के मकरमपुर मजरे जमुरावां निवासी राम प्रसाद अपने बेटे की बारात मंगलवार को लेकर ठाकुरपुर कैरावां आया था। डीजे पर थिरकते बारातियों का कन्या पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत किया।
जलपान कराने के बाद द्वारचार हुआ। वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष के लिए डाल भेजा गया। घर में डाल जब खोला गया तो चांदी के पायजेब, हथफूल, हॉफपेटी, करधनी और सोने का झुमका, मंगलसूत्र मिला। सोने के कम जेवरात देख कन्या पक्ष के लोगों का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
यह कहते हुए शादी की रस्म रोक दी कि पहले डाल में सात जेवरात सोने के लाओ, इसके बाद ही विवाह होगा। वर पक्ष के लोगाें ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं चली। इस दौरान तिलक में दिए गए बाइक को भी जनवासे से उठा लाए।
इसकी भनक जैसे ही बारातियों को लगी। एक-एक सभी ने निकल जाने में भलाई समझी। सुबह तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में वर पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।