{"_id":"0d91778ed52d4935ec9bf11e3e54b889","slug":"bogus-teaching-in-school-enrolled-in-accredited-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ा रहे फर्जी स्कूल में, दाखिला मान्यता प्राप्त में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ा रहे फर्जी स्कूल में, दाखिला मान्यता प्राप्त में
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने सोमवार सुबह पटेल शिक्षा निकेतन दरीबा में छापा मारा तो बिना मान्यता कक्षा नौ व दस की कक्षाएं संचालित मिलीं।
स्कूल के प्रधानाचार्य ने डीआईओएस को बताया कि बच्चों का एडमीशन सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में कराया गया है। सिर्फ यहां कक्षाएं संचालित होती हैं।
डीआईओएस ने सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में छापा मारा तो यहां संबंधित बच्चों का दाखिला मिला। मामले में स्कूल की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
साथ ही दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। साथ ही पटेल शिक्षा निकेतन में अवैध रूप से संचालित कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को संस्थागत परीक्षार्थी बनाने का खेल वर्षों से चल रहा है। मान्यता प्राप्त स्कूलों में बच्चों को दाखिला कराकर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में अवैध रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
सोमवार को डीआईओएस विनय मोहन के छापे में ऐसा ही मामला पकड़ में आया। किलौली स्थित स्कूल में इस खेल के अलावा अन्य तमाम खामियां भी मिलीं। निर्देश के बाद भी स्कूल में टीचर डायरी नहीं मिली।
गंदगी का अंबार मिला। स्कूल की मान्यता निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पटेल शिक्षा निकेतन में अवैध रूप से संचालित कक्षाओं को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।
डीआईओएस ने बताया कि पटेल शिक्षा निकेतन के बच्चों का दाखिला सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में किया गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही स्कूल की मान्यता निरस्त की जाएगी।