फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   body of young man found lying in garden in Raebareli clothes torn and injury marks were found on body

Raebareli News: बाग में पड़ा मिला युवक का शव... कपड़े फटे और शरीर पर मिले चोट के निशान; पुलिस कर रही जांच

Mon, 17 Mar 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 10:55 AM IST
सार

रायबरेली में युवक का शव बाग में पड़ा मिला। उसके कपड़े फटे थे। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवालों ने हत्या करके शव फेंके जडाने की बात कही है।

विज्ञापन
body of young man found lying in garden in Raebareli clothes torn and injury marks were found on body
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के रायबरेली में सोमवार की सुबह युवक का शव बाग में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे लोगों ने देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चंदई रघुनाथपुर चौराहे के पास की।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ही रामनगर मजरे पोरई गांव निवासी सुरेंद्र कुमार उर्फ लाला (25) पुत्र स्व. राम बहादुर के रूप में हुई। 
विज्ञापन


युवक के कपड़े फटे मिले हैं। गले के पास चोट के निशान हैं। शव पेड़ के पास झाड़ियों में पड़ा था। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मां राजकुमारी ने बेटे की हत्या करके शव फेंकने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed