फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Body burning with fever in rainy season

Raebareli News: बरसात में बुखार से तप रहा शरीर

Mon, 25 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 25 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Body burning with fever in rainy season
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर धरावां में रविवार को आरोग्य मेले में रोगियों का इलाज करते चिक
रायबरेली। बरसात के मौसम में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें बुखार की समस्या से पीड़ित मरीज अधिक आए। इन्हें जांच के बाद दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने बुखार से बचाव के तौर तरीके भी बताए।
विज्ञापन


गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक दीनशाह गौरा ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, रसूलपुर धरावां, गोविंदपुर माधव आयोजित मेले में 165 रोगियों का इलाज किया गया। डॉ. वरुण कुमार, डॉ, प्रियंका सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. आदित्य कुमार ने कहा कि इस समय ज्यादातर मरीज बुखार, जुकाम के आ रहे हैं।
विज्ञापन


जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में डॉ. सुफैल अहमद ने 67 मरीजों का इलाज किया। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में खांसी, बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। डाॅ. डीएन चौधरी ने 107 मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने सभी से अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौनी में डॉ. सदफ असगर, दृगपालगंज में डॉ. मनोज कुमार शुक्ला, सेमरी में डॉ. ओमनाथ गौतम देवगांव में डॉ. अर्चिता वर्मा ने 212 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज आए थे। सभी का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed