फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   board result

सीबीएसई की बारहवीं में चमकी प्रतिभाएं, खुशी से चहके मेधावी

Fri, 30 Jul 2021 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
board result
रायबरेली। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार दोपहर में घोषित हुआ। बारहवीं में जिले के लगभग चार हजार परीक्षार्थी हैं। स्कूलों ने शत-प्रतिशत परीक्षाफल हासिल करने का दावा किया है।
विज्ञापन

कई स्कूलों में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट आने की खुशी में जश्न मनाया तो कुछ स्कूलों में सन्नाटा छाया रहा। मेधावियों के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके घर मिठाई खाने और खिलाने का दौर चल रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार में अंशिका मिश्रा और दिव्या केसरवानी ने संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया। प्रिंसिपल एसके अग्रवाल ने बताया कि दोनों छात्राओं ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के सभी 271 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला में नाजुक पटेल एवं शिवानी कश्यप ने विद्यालय टॉप किया। संस्थापक प्रबंधक शशिकांत शर्मा ने बताया कि मुस्कान चौधरी, चेल्सी सिंह, रितिका सिंह, रजत यादव, अनामिका द्विवेदी, अजय कुशवाहा आदि परीक्षार्थियों का रिजल्ट भी बेहतर रहा।
गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में अविरल सिंह ने विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि विपुल यादव, समीर सिंह, हरिओम बाजपेयी, सत्यम सोनी ने भी नाम रोशन किया।
बीएसएस पब्लिक स्कूल में अंशिका सिंह, अंकुर मिश्रा, ऋषभ पटेल, विभा द्विवेदी, देवांश सिंह, विजेता श्रीवास्तव, कृष्णा भदौरिया, अमृतांशी, स्वर्णिम पांडेय, युवराज सिंह ने अपनी मेधा का परचम लहराया है।
बीएल सिंह, बीआर प्रजापति ने बच्चों का मुंह मीठा कराया। श्री हेमकुंड पब्लिक स्कूल में आकांक्षा यादव, प्रगति मिश्र, श्रेया शर्मा, सोनम यादव ने संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया।
डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि साइना श्रीवास्तव प्रथम, मो. अमान व रितिका मौर्या द्वितीय, मो. अयान तृतीय रहे। चिन्मय विद्यालय में मान्या शर्मा अव्वल रही।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक निमिषा कान्वेंट स्कूल में विधांश मिश्रा, रिया पांडेय ने नाम रोशन किया। दिव्या पांडेय, रश्मि जायसवाल, दिव्या जायसवाल, वरुण मिश्रा, अमित कुमार आदि ने भी अच्छे अंक हासिल किए।
एसजेएस पब्लिक स्कूल में रजाक खान, मो. साकिब, आलोक यादव ने नाम रोशन किया। प्रिंसिपल रीना मिश्रा व नीलम सिंह ने छात्र-छात्रओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक एसजेएस पब्लिक स्कूल में उत्कर्ष अग्रहरि अव्वल रहे। प्रिंसिपल हिना कौशर ने बताया कि उत्कर्ष अग्रहरि, साहिल सिद्दीकी, तरुण प्रताप सिंह, अरनव सिंह ने भी नाम रोशन किया है।

केवी शिवगढ़ का नहीं आया रिजल्ट
शिवगढ़। केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। यहां चार-पांच दिन बाद रिजल्ट आने की संभावना है। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बताया कि इस केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में 12वीं का पहली बार एग्जाम होना था, जिससे रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। जिन विद्यालयों में पहली बार 12वीं की परीक्षा होनी थी, उन सभी स्कूलों के नतीजे नहीं आए हैं। चार-पांच दिन बाद रिजल्ट आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed