{"_id":"62376e8b7021123ebb473172","slug":"board-exam-raibaraily-news-lko622399276","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पालियों में होंगी बेसिक शिक्षा की वार्षिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पालियों में होंगी बेसिक शिक्षा की वार्षिक परीक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों और कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा-एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 22 से 26 मार्च तक होंगी। ये परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। परीक्षा में जिले के लगभग ढाई लाख नौनिहाल शामिल होंगे। परीक्षाफल 31 मार्च को बांटा जाएगा।
जिले में परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की संख्या 2298 है, जबकि 16 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक होगी।
कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। यानी कि 22 मार्च को हिंदी, 23 मार्च को अंग्रेजी, 24 मार्च को गणित की मौखिक परीक्षा होगी।
बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा दो एवं तीन में 50-50 प्रतिशत की लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा चार एवं पांच में 70 प्रतिशत लिखित एवं 30 प्रतिशत मौखिल परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा छह से आठ तक में केवल लिखित परीक्षा होगी।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने बताया कि 22 मार्च को कक्षा दो से पांच तक की सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक की पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट आदि, दूसरी पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, 23 मार्च को प्रथम पाली में हिंदी, दूसरी पाली में संस्कृत-उर्दू, 24 मार्च को पहली पाली में सामाजिक विषय, दूसरी पाली में अंग्रेजी, 25 मार्च को पहली पाली में गणित, दूसरी पाली में कला-संगीत की परीक्षा होगी। अंतिम दिन 26 मार्च को पहली पाली में कक्षा तीन से पांच तक की कार्यानुभव-नैतिक शिक्षा, कक्षा छह से आठ तक की विज्ञान, दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक की पर्यावरण शिक्षा की परीक्षा कराई जाएगी।