{"_id":"6ab2d822f530670bfa0c3614","slug":"block-coordinator-dies-under-suspicious-circumstances-raebareli-news-c-101-1-slko1031-168120-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: संदिग्ध हालात में ब्लॉक समन्वयक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: संदिग्ध हालात में ब्लॉक समन्वयक की मौत
Wed, 23 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में तैनात राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक समन्वयक प्रमोद कुमार (36) की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
ललितपुर जिले के नरहट थाना क्षेत्र के उमरिया डोंगरा गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रामकिशन जगतपुर ब्लॉक में एनआरएलएम में ब्लॉक समन्वयक के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी जगतपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रमोद की मौत हो चुकी थी। सीओ डलमऊ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि जांच में पता चला है कि अचानक ब्लॉक समन्वयक प्रमोद की हालत बिगड़ी थी। अस्पताल पहुंचाने पर उनकी मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद प्रमोद की मौत की सही वजह सामने आएगी।