फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   block cheif

अविश्वास पर ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख को मिली बड़ी राहत

Fri, 07 Oct 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
block cheif
रायबरेली। ऊंचाहार की ब्लॉक प्रमुख सत्यभामा मौर्या के खिलाफ पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद उन्हें राहत मिल गई है। शासन से दो साल तक अविश्वास प्रस्ताव लाने पर रोक लगने के बाद उनकी कुर्सी पर खतरा टल गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में ऊंचाहार सीट से बसपा प्रत्याशी रहीं अंजली मौर्या की मां सत्यभामा ऊंचाहार से ब्लॉक प्रमुख हैं। यहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 75 पद हैं। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी रहे अभिलाष चंद्र कौशल, मनीष, राजेंद्र प्रसाद, विजय बहादुर, सुशील कुमार, दिनेश कुमार, राजू, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार, इंद्रपाल, सोहनलाल, रामकृष्ण, संदीप कुमार, अरुण कुमार, बालकरन, संजय, नीता, हरेंद्र, अनीता देवी समेत 55 सदस्यों ने तीन अक्तूबर को डीएम के सामने पेश होकर अविश्वास पत्र दिया था।
विज्ञापन

21 अक्तूबर को बैठक व मतदान कराने की तारीख भी तय की गई थी। इसी बीच शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव का पत्र आ गया, जिसमें दो साल तक अविश्वास प्रस्ताव न लाने का जिक्र किया गया है। इस आदेश के आने के बाद ऊंचाहार ब्लॉक प्रमुख को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि शुक्रवार को वे छुट्टी पर हैं, शनिवार को आते ही शासनादेश के अनुसार आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। यदि दो साल अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने पर रोक लगाई गई है तो प्रक्रिया को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed