फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Blind youth kidnapped and murdered, body thrown in canal

Raebareli News: अपहरण के बाद दृष्टिबाधित युवक की हत्या, नहर में फेंका शव

Sun, 01 Mar 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 01 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Blind youth kidnapped and murdered, body thrown in canal
रायबरेली। शहर के गल्ला मंडी रतापुर निवासी 24 वर्षीय दृष्टिबाधित अजय कुमार सरोज की अपहरण के बाद हत्या कर शव को शारदा सहायक नहर में फेंक दिया गया। वारदात को उसके दो दोस्तों ने अंजाम दिया। हत्या की वजह दोस्त के प्रेम-प्रसंग की जानकारी उसके पिता को देना बनी। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने साजिश रच डाली।
विज्ञापन



अजय 21 फरवरी को घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर उसकी मां कांती देवी ने 22 फरवरी को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार देर शाम भदोखर थाना क्षेत्र के कुचरिया गांव स्थित शारदा सहायक नहर में उसका शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि सीओ सदर अरुण कुमार नौहवार व सदर कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह की टीम ने शनिवार सुबह मटिहा गांव के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे मडावन सिंह का पुरवा मुराईबाग निवासी अंकुश यादव और शहर के मटिहा निवासी गौरव उर्फ अजीत शामिल हैं। गौरव दूध बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक, गौरव का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अजय ने इसकी जानकारी उसके पिता को दे दी थी। इससे नाराज होकर दोनों ने 21 फरवरी को रतापुर से शराब खरीदी और अजय को बहाने से बाइक पर बैठाकर कुचरिया गांव के पास ले गए। वहां शराब पिलाने के बाद लोहे की रॉड से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रॉड व बाइक बरामद कर ली है।

बेटे की हत्या से मां कांती देवी और चार बहनें गहरे सदमे में हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि दोस्त ही इस तरह बेरहमी से हत्या कर सकते हैं।

सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला राज
सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। फुटेज में तीनों को पेट्रोल पंप से होते हुए बाइक पर कुचरिया की ओर जाते देखा गया। वारदात के बाद आरोपी डलमऊ होते हुए शहर लौटे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दीवानी कचहरी में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed