फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Black marketing of onion raids in the market, causing panic

प्याज की कालाबाजारी पकडने को मंडी में छापा, हड़कंप मचा

Wed, 11 Dec 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Black marketing of onion raids in the market, causing panic
रायबरेली। प्याज की कालाबाजारी को रोकने के लिए मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह के नेतृत्व में पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम ने शहर के रतापुर स्थित मंडी में छापा मारा। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

टीम ने प्याज के छह थोक विक्रेताओं के गोदामों को चेक किया। हालांकि कहीं भी मानक से अधिक प्यास नहीं मिला। अधिकारियों ने विक्रेताओं को किसी भी हाल में प्याज डंप न करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा एआरओ पीएन पाल, मंडी निरीक्षक प्रेमचंद्र, बद्री प्रसाद, विपणन निरीक्षक सुनील यादव की टीम ने रतापुर स्थित मंडी में मंगलवार सुबह छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने यहां अतीक, तारा ट्रेडर्स, मोहर्रमअली, बृजेश, मो. हनीफ व मो. नफीन के गोदामों को चेक किया। गोदामों में कहीं भी मानक से अधिक प्याज नहीं मिली। टीम ने सभी दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी हाल में प्याज को डंप न किया जाए।
प्याज डंप करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम ने रतापुर स्थित मंडी में लोगों को सस्ते मूल्य पर प्याज उपलब्ध कराने के लिए एक काउंटर खुलवाया।
काउंटर के माध्यम से 65 रुपये किलो के हिसाब से एक-एक किलो प्याज बेचा गया। करीब पांच क्विंटल प्याज की बिक्री थोक भाव में कराई गई है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने 11 दिसंबर को एक साथ जिले की सभी मंडियों में छापा मारने के आदेश दिए हैं।

डीएसओ केएन सिंह ने बताया कि डीएम ने एक साथ छापा मारने के आदेश दिए हैं। टीमों में सभी एसडीएम, आपूर्ति निरीक्षकों के साथ ही मंडी के अधिकारी शामिल रहेंगे। क्षमता से अधिक गोदामों में प्याज मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed