फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP worker beaten up after being invited on birthday

Raebareli News: जन्मदिन पर बुलाकर भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 23 Sep 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP worker beaten up after being invited on birthday
रायबरेली। बर्थडे पार्टी पर बुलाकर भाजपा कार्यकर्ता विजय वाजपेयी को पीट दिया गया। उनकी बाईं आंख के पास चोट आई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से हमलावर नाराज थे। उनका कहना है कि वे भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि उन्हें दो साल पहले पद से हटाया जा चुका है।
विज्ञापन


शहर के अमरीशपुरी कॉलोनी निवासी भाजपा कार्यकर्ता के मुताबिक पार्टी के एक नेता का रविवार को जन्मदिन था। नेता ने उन्हें घर बुलाया था।शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा तो नेता ने अपने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। विरोध किया तो हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक सोशल मीडिया पर कई मुद्दों को लेकर पोस्ट किया करता हूं। इसी वजह से हमलावर नाराज थे और उनके पर हमला किया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया तो उनकी जान बची। पुलिस के साथ ही पार्टी के नेताओं को घटना के बारे में अवगत करा दिया है। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचकर उनका जिला अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी ने बताया कि मौजूदा समय में विजय मीडिया प्रभारी नहीं हैं। यदि वह अपने को मीडिया प्रभारी बता रहे हैं तो यह अनुशासनहीनता है। मारपीट की घटना की जानकारी नहीं है। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed