{"_id":"61db285bb718612b901b8170","slug":"bjp-hospital-action-joining-raibaraily-news-lko6127589126","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली : भाजपा का झंडा व स्टीकर लगी गाड़ी से चार्ज लेने पहुंची सीएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली : भाजपा का झंडा व स्टीकर लगी गाड़ी से चार्ज लेने पहुंची सीएमएस
Mon, 10 Jan 2022 09:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 09:31 AM IST
सार
डीएम ने कहा कि नवागत सीएमएस का नीली बत्ती और भाजपा का झंडा-स्टीकर लगी गाड़ी से चार्ज लेने जिला अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। इसे दिखवाया जा रहा है। साथ ही सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. नीता साहू इसी गाड़ी से पहुंची चार्ज लेने
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव का एलान होने के एक दिन बाद ही जिले में आचार संहिता का मजाक उड़ाया गया। जिला अस्पताल की नवागत सीएमएस डॉ. नीता साहू रविवार को भाजपा का झंडा, स्टीकर और नीली बत्ती लगी गाड़ी पर सवार होकर चार्ज लेने पहुंचीं। स्टीकर में मोदी-योगी के साथ भाजपा का चुनाव चिह्न कमल भी छपा था। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए नवागत सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
बता दें कि पुरुष जिला चिकित्सालय में तैनात सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का गैर जनपद तबादला हो गया है। उनके स्थान पर प्रयागराज में तैनात डॉ. नीता साहू को जिला अस्पताल का नया मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। रविवार को सीएमएस जिला अस्पताल कार्यभार करने पहुंची। जिस गाड़ी पर सवार होकर सीएमएस पहुंची, उस चार पहिया गाड़ी पर भाजपा का झंडा और स्टीकर चस्पा था। स्टीकर में डॉ. नीता योगिनी वरिष्ठ समाजसेवी प्रयागराज लिखा हुआ था और उनकी फोटो लगी हुई थी। गाड़ी में नीली बत्ती भी लगी थी।
विज्ञापन
मामला तूल पकड़ा तो सीएमएस ने जवाब दिया कि यह गाड़ी उनके भाई की है। पूरे मामले में डीएम ने सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है। मामले में जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. नीता साहू का कहना है कि जिस गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंची थी, वह गाड़ी मेरे भाई की है। मेरे भाई भाजपा में हैं, वह लखनऊ जा रहे थे। इसलिए हम भी उनके साथ रायबरेली आए। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
विज्ञापन
डीएम बोले, की जाएगी जांच
नवागत सीएमएस का नीली बत्ती और भाजपा का झंडा-स्टीकर लगी गाड़ी से चार्ज लेने जिला अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। इसे दिखवाया जा रहा है। साथ ही सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। वैभव श्रीवास्तव, डीएम