फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   BJP and SP are two sides of the same coin: Satish chandra Mishra

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू : सतीश चंद्र मिश्रा

Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP and SP are two sides of the same coin: Satish chandra Mishra
बछरावां/सलोन (रायबरेली)। बछरावां कस्बा स्थित एक लॉन में शनिवार को जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने भाजपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दल एक सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों दलों में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन

चुनाव से हफ्तेभर पहले मुलायम सिंह यादव और आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत की तस्वीर छपी थी, जिसमें दोनों लोग मिलकर चुनाव कैसे लड़ना है, इसकी रणनीति बना रहे थे। यह दोनों दल सिर्फ दिखाने के लिए अलग हैं। अंदर से दोनों एक हैं। समाजवादी सरकार आते ही लूट, हत्या, चोरी, डकैती की वारदातों की झड़ी लग जाती है।
विज्ञापन

पिछली सरकार में प्रदेश में 134 दंगे हुए थे। यह दंगे दोनों ने दल मिलकर करवाए थे। दोनों दल रणनीति बनाकर प्रदेश में दंगे करवाते हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा मजाक बनकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बछरावां में बसपा प्रत्याशी लाजवंती कुरील और सलोन में स्वाती रस्तोगी के समर्थन में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सरकारी एजेंसी एनसीआरबी कह रही है कि उत्तर प्रदेश में हर दो घंटे में एक बलात्कार हो रहा है।
महिलाएं असुरक्षित हैं। गैस सिलेंडर का दाम 200 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये कर दिया। बसपा सरकार में कानून का राज कायम था।
राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा और सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर दंगे कराए। हाथरस की बेटी के साथ कैसे अन्याय हुआ। रात को कैसे पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
हाथरस की बेटी को आज भी न्याय नहीं मिल सका। उन्होंने बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं, बल्कि सबसे झूठी पार्टी बताया। पांच साल में महिलाओं के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है।

जाति विशेष के लोगों के एनकाउंटर किए गए हैं। उन्होंने लखीमपुर की घटना को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री नकुल दुबे ने भी अपनी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed