फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bill sent after 10 years, stirred in people

10 साल बाद भेजा बिल, लोगों में हड़कंप

Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bill sent after 10 years, stirred in people
रायबरेली। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे हलोर गांव में 10 साल बाद लोगों को भारी भरकम बिजली का बिल थमा दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

किसी का एक लाख तो किसी का दो लाख रुपये का बिल दिया गया। लोगों ने एक्सईएन जय सिंह से मिलकर समस्या बताई। व्यापारी नेता रिंकू जायसवाल, उपभोक्ता राजू, सौरभ, मन्नी, रामबख्श, कलावती, गंगा आदि ने बताया कि उन लोगों के कनेक्शन वर्ष 2009 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत हुए थे।
विज्ञापन

तत्कालीन अधिकारियों ने कहा था एक बल्ब जलाओगे तो कोई बिल नहीं आएगा। उपभोक्ताओं का यह भी कहना है कि जहां से उनको बिजली आती है, वहां एक ट्रांसफार्मर लगा है। जिसमें से चार नलकूप चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से गांव में लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। कहा कि 10 साल तक कोई बिजली का बिल नहीं आया। कोई जांच करने नहीं पहुंचा। एक सप्ताह पहले सभी के कनेक्शन काट दिए गए।

किसी का एक लाख तो किसी का दो लाख रुपया बकाया बताया गया। नोटिस भी थमा दिया गया। एक्सईएन जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। यदि बिजली के बिलों में कोई संशोधन हो सकता है तो किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed