फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bikes collided, a woman fallen on the road was crushed by a pickup truck

Raebareli News: आपस में बाइक टकराईं, सड़क पर गिरी महिला को पिकअप ने रौंदा

Tue, 27 Jan 2026 10:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 27 Jan 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
Bikes collided, a woman fallen on the road was crushed by a pickup truck
अमावां। ई-रिक्शा की टक्कर के बाद सोमवार दोपहर दो बाइकें आपस में टकरा गई। इससे दोनों बाइक सवार पांच लोग सड़क पर गिर गए। इस दौरान पिकअप ने महिला को रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति पति, बेटे समेत चार लोग घायल हुए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के ढोलबजा गांव की रहने वाली रिंका यादव (30) सोमवार को अपने पति जंगबहादुर, डेढ़ वर्षीय पुत्री आराध्या के साथ बाइक से हरचंदपुर क्षेत्र के आस्तिक देव मंदिर दर्शन करने गई थीं। उनके साथ रिंका की बहन बीनू, बहनोई रिंकू दूसरी बाइक पर सवार थे। दोपहर 12.30 बजे घर लौटते समय प्रगतिपुरम कॉलोनी के पास ई-रिक्शा ने जंग बहादुर की बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर से रिंका (35) सड़क पर गिर गईं। अन्य बाइक सवार दूसरी तरफ पटरी पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे पिकअप ने रिंका को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, घायल जंग बहादुर, आराध्या, बीनू, रिंकू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पिकअप और रिक्शा चालक वाहन लेकर भाग निकले। मिल एरिया थाना प्रभारी विंध्य विनय रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed