फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   bike riders beaten buisnessman, injured badly

बाइक सवार हमलावरों ने व्यापारी नेता समेत तीन को पीटा

Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
bike riders beaten buisnessman, injured badly
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात भोजन करने के बाद टहलने निकले व्यापार मंडल अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, उनकी डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। मामले में व्यापारी नेता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जबकि उनके साथियों को इलाज के बाद घर जाने दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जमुनापुर चौराहा निवासी अजय सिंह राठौर उर्फ बउआ जमुनापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। रविवार की रात आठ बजे अपने साथी भगवत कौशल व संतोष गुप्ता के साथ चौराहे के पास टहल रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और अध्यक्ष व उसके साथियों का नाम पूछा और फिर हमला कर दिया। डंडे से तीनों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन

अंधेरा होने के कारण व्यापारी और उनके साथी हमलावरों को पहचान नहीं पाए। पिटाई से अध्यक्ष के सिर, हाथ व नाक में गंभीर चोटें आईं। उसके साथी भी घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े, तब तक हमलावर बाइक से भाग निकले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अध्यक्ष की तहरीर पर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed