{"_id":"68e56421fe13027d750b3bca","slug":"bike-collides-with-pole-aunt-and-nephew-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1032-142434-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खंभे से टकराई बाइक, बुआ-भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खंभे से टकराई बाइक, बुआ-भतीजा घायल
Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बिजली का खंभा टूटने के बाद सड़क पर बिखरे तार।
खीरों। क्षेत्र में मंगलवार को बुआ के साथ जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे दोनों घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे तार बीच सड़क पर आ गए। आवागमन ठप हो गया। बिजली कर्मचारियों ने तार खोलकर आवागमन बहाल कराया।
उन्नाव जिले के थाना मौरावां के गांव बैसनखेड़ा मजरे गुलरिहा निवासी अजय लोधी (19) बाइक पर बुआ सोनम (16) को बैठाकर खीरों की तरफ जा रहे थे। खीरों-गुरुबख्शगंज मार्ग पर राधा स्वामी आश्रम के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे खंभे से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक अजय व सोनम घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा से सीएचसी खीरों पहुंचाया। अजय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
खंभा टूटने और तार सड़क पर गिरने से वाहनों का आवागमन बंद रहा। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने खंभा और तार हटवाकर आवागमन बहाल कराया। इस दौरान तीन से चार बजे तक यातायात ठप रहा। जसमऊ, मौलवी का पुरवा, सेनी, हथिगवां समेत 20 गांवों की बिजली गुल है। अवर अभियंता कमल किशोर ने बताया कि बिजली का खंभा लगाया जा रहा है। जल्द बिजली बहाल कराई जाएगी।