फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Bike collided with Intercity Express

Raebareli News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से टकराई बाइक

Wed, 19 Nov 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 19 Nov 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with Intercity Express
रायबरेली। कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन मंगलवार शाम अरखा व परियावां स्टेशन के बीच रेल लाइन पर पड़ी एक बाइक से टकरा गया। घटना के समय ट्रेन कानपुर जा रही थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी और घटना की सूचना स्टेशन को दी। आरपीएफ, जीआरपी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। ट्रेन लगभग 30 मिनट घटनास्थल पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन



घटना से प्रयागराज जा रही त्रिवेणी एक्सप्रेस को ऊंचाहार स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाइक ट्रेन पलटाने की नीयत से रखी गई या रेल लाइन पार करते समय ट्रेन पहुंचने से हादसा हुआ, इसकी जांच की जा रही है। कानपुर व प्रयागराज के बीच प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस चलती है। मंगलवार की शाम ट्रेन प्रयागराज संगम से कानपुर जा रही थी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ऊंचाहार प्रयागराज रेलखंड पर किमी 64 के पास एक बाइक रेल लाइन पर पड़ी थी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाई लेकिन तब तक इंजन बाइक से टकरा गया। टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रेन के इंजन में भी नुकसान पहुंचा। आधे घंटे बाद ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पहुंची तो उसके इंजन की जांच की गई। लगभग 10 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई। इसके बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच आरपीएफ कर रही है। ट्रेन को ऊंचाहार में रोक कर जांच की गई है। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाइक किसकी है और रेल लाइन पर कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed