{"_id":"ba196b87995823e3e54529f25d058b3d","slug":"bhupganj-beat-shield-stadium-capture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपगंज को हराकर स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपगंज को हराकर स्टेडियम का शील्ड पर कब्जा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
वहीं बालिका वर्ग में स्टेडियम बी की टीम ए को शिकस्त देकर विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को नगर पालिका परिषद चेयरमैन इलियास ने पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला वॉलीबाल एसोसिएशन उपाध्यक्ष हाजी सलामतउल्ला खां ने किया। पहला मैच स्टेडियम और विबग्योर के बीच हुआ। इसमें स्टेडियम 2-0 से जीत हासिल की।
इसके अलावा जीआईसी डीह ने न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन मुराईबाग, स्टेडियम ने एमपीएसी रायबरेली, भूपगंज ने मानपुर, घुरवारा ने बीएसएसपी रायबरेली, खीरों ने एनपीएस रायबरेली, स्टेडियम ने जीआईसी और एनपीएस ने केंद्रीय विद्यालय रायबरेली को शिकस्त दी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में स्टेडियम ने मुराईबाग और भूपगंज ने खीरों को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में स्टेडियम ने 2-0 से भूपगंज को शिकस्त दी। कोच शशिकांत, मनोज गौतम, शैलेंद्र यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से मोतीलाल नेहरू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई।
इसमें स्टेडियम, रायन इंटरनेशनल स्कूल, हेमकुंड पब्लिक स्कूल, सेंट पीटर्स पब्लिक स्कूल, गोपाल सरस्वती आदि विद्यालयों के 150 खिलाड़ी शामिल हुए।
बालक वर्ग में अक्षर, राकेश, रौनक, समावक्ष भट्ट, ऋषभ सेन, यशवर्धन सिंह, जबकि बालिका में अनुष्का, नेहा यादव, इशिका, नेहा मिश्रा ने गोँल्ड मेडल हासिल किया।
देर शाम तक प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ी जोर आजमाइश करते रहे। निर्णायक की भूमिका मानवेंद्र, अमित, शिवनंदनी, विमलेश, विवेक ने निभाई।