{"_id":"850ed5730e38d07e508109c2c8bcf282","slug":"bees-attack-players-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों पर मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों पर मधुमक्खियों का हमला
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस में चल रहे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को मधुमक्खियों ने हमला बोल कर जमकर तांडव मचाया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से खिलाड़ी, शिक्षकों व दर्शकों में भगदड़ मच गई।
इस दौरान करीब 25 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर एक बालिका को भर्ती कर लिया गया है। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बार घर जाने दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सोमवार से एथलेटिक्स चैंपियनशिप चल रही है। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र थे।
विज्ञापन
आयोजक अंडर-14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अशोक के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्ते को किसी ने छेड़ दिया। इससे गुस्साई मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
देखते ही देखते मैदान में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए कोई मेज के नीचे तो कोई जमीन पर लेट गया। इस दौरान मधुमक्खियों ने खिलाड़ियों के साथ ही खेल शिक्षकों को खूब काटा।
भगदड़ में कुर्सियां उलट-पलट गईं और टेंट गिर गया। पुलिस लाइंस कार्यालय में मौजूद पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन कई स्थानों पर धुंआ सुलगाकर किसी तरह मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज की छात्रा पूनम गौतम बेहोश हो गई।
वहीं खिलाड़ी दिव्यांश, प्रशांत, अम्रतांश सिंह, रज्जन, आकाश सिंह, धनंजय कुमार, प्राप्ति सिंह, आस्था, सुजीत कुमार, आशा तिवारी के अलावा खेल शिक्षक अखिलेश गिरि, अमिता श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत शुक्ल, मनीष श्रीवास्तव, अनिल सिंह, डॉ. सी लाल, मनीष श्रीवास्तव, माता प्रसाद वर्मा, नवनीत वर्मा, पवन कुमार मौर्य, मंगलचरण रावत, प्रेमचंद्र भारती, अखिलेश सिंह व रीना सिंह घायल हो गए।