{"_id":"3eb09968f66e8c05e1132578038019c2","slug":"bdc-candidate-s-brother-attacked-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी के भाई पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी के भाई पर हमला, गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी के एक अन्य प्रत्याशी के परिवारीजनों और समर्थकों ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिया। घायल की हालत नाजुक होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रायबरेली लाया गया है।
क्षेत्र के खेखरुवा निवासी राकेश कुमार ने पंचायत चुनाव में गांव से बीडीसी का चुनाव लड़ा है। उसका बड़ा भाई राजेश कुमार तिलोई तहसील क्षेत्र के सेमरौता में लेखपाल है।
परिवारीजनों का आरोप है कि राकेश कुमार के एक समर्थक राम बहादुर की गांव के ही एक अन्य बीडीसी प्रत्याशी के परिवारीजनों और समर्थकों ने गुरुवार सुबह पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
लेखपाल को पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसी में आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और लाठियों से जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। परिवारीजनों ने घायल को सीएचसी सिंहपुर में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सूचना पर एसडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ तिलोई मधुबन कुमार ने गांव पहुंचकर घटना के बारे में छानबीन की। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि चुनावी रंजिश में मारपीट की बात सामने आ रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।