{"_id":"412a10f920f5ad43bea2e7347c0eabd1","slug":"bdc-candidate-beaten-before-sp-scuffles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी प्रत्याशी को पीटा, एसपी के सामने धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी प्रत्याशी को पीटा, एसपी के सामने धक्का-मुक्की
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगतपुर थाने पहुंचे एसपी के सामने भी पुलिस वालों से उसके साथ धक्का-मुक्की की। उसकी खता सिर्फ इतनी थी कि बाइक की हवा निकालने का कारण पूछ लिया।
बाद में हालत गंभीर होने पर थाने में भी डॉक्टर का बुलाकर उसका इलाज कराया। डॉक्टर ने नाक का एक्स-रे कराने की सलाह दी है। एसडीएम व सीओ ने शाम को उसके घर पहुंचा दिया है।
जगतपुर द्वितीय से बीडीसी प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह गुरुवार को मतदान के दौरान जगतपुर मतदान केंद्र के बाहर हाईवे के किनारे खडे़ होकर महिला से बात कर रहा था।
मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ जगतपुर केएन पांडेय ने प्रत्याशी की बाइक की हवा निकाल दी। प्रत्याशी ने कारण पूछा तो पुलिस ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
नाक से खून बहने के बाद भी बेइज्जत करते हुए थाने लाकर बैठा लिया। एसपी के मौके पर पहुंचने पर प्रत्याशी शिकायत करने पहुंचा तो पुलिस वालों ने एसपी के सामने ही उसके साथ धक्का-मुक्की की।
नाक से खून बंद न होने पर एसडीएम ऊंचाहार व सीओ ने थाने में चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया। चिकित्सक ने नाक का एक्स-रे कराने की सलाह दी है। शाम को एसडीएम ने उसे उसके घर पहुंचा दिया।
बीडीसी प्रत्याशी जय प्रकाश सिंह का आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर ऐसा किया है। एसपी श्रीकांत का कहना है कि युवक का बात करने का लहजा ठीक नहीं था। उसे समझाने के लिए कुछ देर थाने लाया गया था।