{"_id":"5c7ec1c1bdec2213fc304a17","slug":"bank-stops-transactions-demonstrates-account-holders","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में लेनदेन ठप, खाताधारकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में लेनदेन ठप, खाताधारकों का प्रदर्शन
Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
rajni rajni
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: rajni rajni
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। छतोह ब्लॉक क्षेत्र के परैया नमकसार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 15 दिनों से धन निकालने और जमा करने का काम ठप है। इससे खफा खाताधारकों ने मंगलवार को बैंक के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन तकनीकी खराबी बताकर हर बार वापस कर दिया जाता है, जबकि कुछ लोगों का भुगतान कर दिया जाता है।
विज्ञापन
बरियारगंज गांव की रहने वाली यशोदा ने बताया कि पति बीमार हैं। लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। रुपयों की बहुत जरूरत है। 10 दिन से बैंक के चक्कर लगा रही हूं, लेकिन लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन
इसी तरह की समस्या रजपती, कमला, राधेश्याम, धनपता, रामपति, रामकली, शांता, राजकुमारी, छोटका, बलवीर सिंह, हीरालाल भी परेशान हैं। किसी के घर में शादी है तो किसी को घर के काम निपटाने के लिए रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन
चक्कर काटने के बावजूद रुपया नहीं निकाला जा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है। शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि सोमवार से बीएसएनएल का नेटवर्क नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से की गई है। नेटवर्क आते ही भुगतान कर दिया जाएगा।