{"_id":"e9917e810a840bf8c2c372937171f20c","slug":"balcony-fall-women-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जा गिरा, महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जा गिरा, महिला की जान गई
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
मिल एरिया क्षेत्र में अहिरन का पुरवा छजलापुर निवासी चंद्र कुमारी (22) घरों में बर्तन साफ करती थी। शुक्रवार को वह शक्तिनगर में काम करने जा रही थी। उसी दौरान अंबेडकरनगर में निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिर गया।
उसके नीचे आने से चंद्र कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
छज्जा गिरने से बिजली के दो खंभे और तार टूट गए। इस दौरान महिला करंट की चपेट में भी आ गई जिससे उसकी मौत हुई। सूचना पर एसओ ने उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कराई।