फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   baby dead body found

वृद्धजन वार्ड के शौचालय में मिला नवजात का शव, हड़कंप

Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
baby dead body found
रायबरेली। पुरुष जिला अस्पताल की सुरक्षा में शनिवार को चूक उजागर हुई। वृद्धजन वार्ड के शौचालय में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कब कौन नवजात को फेंककर चला गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिस तरह शौचालय में नवजात का शव पड़ा था, उसे जिसने भी देखा वह दंग रह गया। हर कोई यही कह रहा था कि आखिर कौन मां व लोग थे, जिन्होंने ऐसा कृत्य किया। महिला अस्पताल में इस तरह का मामला हुआ होता तो समझ में आता, लेकिन पुरुष जिला अस्पताल में इस तरह की घटना होना समझ से परे है।
विज्ञापन

लोगों में इस बात की नाराजगी भी है। पुरुष जिला अस्पताल के वृद्धजन वार्ड में नवजात बच्ची का शव पड़ा था। इसकी जानकारी होते ही वार्ड के लोग दंग रह गए। जानकारी होने पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दिलीप राय पहुंचे और घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव का कहना है कि शौचालय में नवजात शव मिलने का मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जा रही है।
अधिकारियों ने पहुंचकर रोगियों से की पूछताछ
शौचालय में नवजात का शव मिलने की घटना से पुलिस अफसरों में भी हड़कंप मच गया। देर शाम सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, सीओ गोपीनाथ सोनी, सदर कोतवाल अतुल सिंह पहले उस वार्ड में पहुंचे, जहां पर नवजात शव मिला था। वार्ड में भर्ती रोगियों से पूछताछ की। इसके बाद अधिकारी महिला जिला अस्पताल पहुंचे।
वहां पर जन्मे नवजातों के बारे में पड़ताल की। अधिकारियों ने इस बात की जांच की कि पुरुष अस्पताल के वार्ड के शौचालय में नवजात शव कैसे पहुंच गया। महिला अस्पताल में यदि नवजात का शव मिलता तो समझा जाता कि किसी महिला ने यह कृत्य किया होगा। कोतवाल का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

लोकलाज या फिर बेटी होने पर फेंका नवजात
पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने लोकलाज से बचने या फिर नवजात के बच्ची होने की वजह से उसे शौचालय में फेंका। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दो दिन में कौन-कौन लोग वृद्धजन वार्ड रोगियों से मिलने आए थे। इसके लिए सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed