फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   awash yojna

ब्लॉकों का मुख्यमंत्री आवास का लक्ष्य तय, राही को सबसे अधिक छत

Thu, 10 Jun 2021 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
awash yojna
रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित बेघरों को छत देने के लिए संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ब्लॉकवार आवास बनवाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परियोजना निदेशक ने ब्लॉकवार सूची जारी करकेे खंड विकास अधिकारियों को लाभार्थियों को योजना के तहत सीएम आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में बछरावां और महराजगंज ब्लॉक को एक भी सीएम आवास नहीं मिला है। राही को सबसे अधिक 72, खीरों को 55 और सतांव को 42 मुख्यमंत्री आवास मिले हैं।
वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री योजना के लिए पात्र न होने के बाद भी दैवीय आपदा से ग्रसित जिले के 367 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ देने का शासन स्तर से लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू करवाने के लिए डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने लाभार्थियों को पहली किस्त दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शासन से लक्ष्य मिलने के बाद बृहस्पतिवार को ब्लॉकवार सीएम आवासों का आवंटन किया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारियों को प्रक्रिया पूरी करवाकर लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करवाने के आदेश दिए गए हैं।

किस ब्लॉक में बनेंगे कितने मुख्यमंत्री आवास
राही 72
खीरों 55
सतांव 42
हरचंदपुर 38
लालगंज 30
शिवगढ़ 28
ऊंचाहार 18
जगतपुर 17
रोहनियां 16
डीह 14
अमावां 14
सरेनी 10
छतोह 02
डलमऊ 03
गौरा 06
सलोन 02
कुल 367
वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जिले को 367 आवास बनवाने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य मिलने के बाद ब्लॉकवार लक्ष्य तय कर दिया गया है। जल्द ही लाभार्थियों को पहली किस्त दिलवाकर निर्माण का काम शुरू कराया जाएगा।
- प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed