फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   awash yojna

कोरोना से जंग के बीच खुशखबरी : 13,272 गरीबों को मिलेगी छत

Wed, 09 Jun 2021 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
awash yojna
रायबरेली। एक ओर जहां गांवों में गरीब कोरोना के कहर से परेशान हैं, वहीं अब उनके लिए एक खुशखबरी है। शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 13,272 गरीबों को छत देने का लक्ष्य तय कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉकवार सूची जारी किए जाने के बाद लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का लाभ दिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्लस आवास योजना के तहत बनाई गई सूची में शामिल गरीबों को ही प्राथमिकता के आधार पर आवास का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पिछले अप्रैल महीने में आ जाना था, लेकिन कोरोना का कहर बढ़ने के कारण जिले को लक्ष्य नहीं मिल पाया था। पूरा जिला कोरोना से जूझ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खासकर इस बार गांवों में कोरोना का कहर बढ़ने के कारण गरीबों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। अब शासन ने गरीबों को छत देने के लिए जिले का लक्ष्य तय कर दिया है।
बुधवार को पीएम आवास के लिए ब्लॉकवार लक्ष्य भी तय कर दिया गया है। शासन स्तर से प्लस आवास योजना के तहत बनी सूची में शामिल लाभार्थियों को आवास का निर्माण शुरू करवाने के लिए पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।
367 दैवीय आपदा से ग्रसित लोगों को मिलेंगे पीएम आवास
प्रधान मंत्री योजना के लिए पात्र न होने के बाद भी दैवीय आपदा से ग्रसित जिले के 367 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिले का लक्ष्य तय होने के बाद अधिकारियों को योजना के लिए पात्र लोगों को चिह्नित करके मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत किस्त जारी कराने के आदेश दिए गए हैं। इसमें सामान्य वर्ग के 226 और अनुसूचित जाति के 141 लाभार्थियों को चिह्नित करके सीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

जिले में पीएम आवास का ब्लॉकवार टॉरगेट
अमावां 570
बछरावां 746
छतोह 410
डलमऊ 788
गौरा 515
डीह 585
हरचंदपुर 539
जगतपुर 614
खीरों 884
लालगंज 807
महराजगंज 1359
राही 1085
रोहनियां 362
सलोन 848
सरेनी 1308
सतांव 729
शिवगढ़ 478
ऊंचाहार 656
कुल 13,272
जिले में वर्ष 2021-22 में पीएम आवास के लिए 13,272 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 367 आवास बनवाने का लक्ष्य मिला है। टॉरगेट आने के बाद जिले में लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करवाने के लिए प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।
प्रेमचंद्र पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed