फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Awareness is necessary to stop stone pelting on trains

Raebareli News: ट्रेनों पर पथराव रोकने के लिए जागरूकता जरूरी

Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 31 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Awareness is necessary to stop stone pelting on trains
रायबरेली में शनिवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करती डीआईजी सुधा सिंह, साथ में एसपी रेलव
रायबरेली। वंदे भारत समेत कई अन्य ट्रेनों पर आए दिन होने वाली पथराव की घटनाओं पर रेलवे पुलिस गंभीर हुई है। डीआईजी रेलवे सुधा सिंह और एसपी रेलवे रोहित मिश्र ने शनिवार को निरीक्षण कर पथराव की घटनाओं के बारे में जाना। अब तक हुई घटनाओं के खुलासे पर जोर दिया। वहीं ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति बनाने की बात कही।
विज्ञापन


डीआईजी और एसपी ने रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर में अभिलेख समेत अन्य व्यवस्थाएं देखीं। स्टेशन परिसर में आने-जाने वाले रास्तों, इधर से गुजरने वाली ट्रेनों और प्लेटफार्म के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जीआरपी थाना आने से पहले बछरावां क्षेत्र के कन्नावा, ऊंचाहार क्षेत्र के रामचंद्रपुर का भी भ्रमण किया। इन दोनों जगहों पर वंदे भारत पर पत्थर फेंके जाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


जीआरपी थाने में मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने कहा कि जिले में निरीक्षण का उद्देश्य अपराध नियंत्रण का विश्लेषण करना है। खासतौर से ट्रेनों पर होने वाली पत्थर फेंकने की घटनाओं की जानकारी ली गई है। जिन गांवों में ऐसी घटनाएं हुईं उनको चिह्नित कर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed