{"_id":"4af3874b812ee63a2c018d25243d1df2","slug":"awadhesh-hand-the-reins-of-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवधेश के हाथ विकास की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवधेश के हाथ विकास की कमान
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ लेकर नई पारी शुरू कर दी। गुरुवार को जीआईसी मैदान में भारी भीड़ के बीच डीएम सूर्यपाल गंगवार ने अवधेश सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
इसके बाद अध्यक्ष ने सभी जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। पूर्व अध्यक्ष सुमन सिंह ने नए अध्यक्ष को चाबी देकर अपना कार्यभार उन्हें सौंपा।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सुबह से ही उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के तमाम लोग पहुंचे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के अलावा जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, राधेश्याम पासी, भिक्खू, छोटेलाल, वीरेंद्र कुमार, अनुज सिंह, निर्मला देवी, राजेंद्र कुमार, गीता गिरी, सर्वेश, मो. इस्माइल, जितेंद्र कुमार सोनकर व अमित कुमार समेत सभी सदस्यों ने शपथ ली।
कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अवधेश सिंह जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस से लोगों की जो उम्मीदें हैं, वे पूरी होंगी। एमएलसी दिनेश सिंह ने भी जिले के विकास का वादा किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, राष्ट्र्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, ब्लॉक प्रमुख विश्वनाथ सिंह व आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।