{"_id":"5d2f6ed48ebc3e6d0a3df180","slug":"aunt-was-killed-by-brick-for-the-house-raibaraily-news-lko471303852","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बंटवारे के विवाद में चाची को ईंटों से कूंच-कूंचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान बंटवारे के विवाद में चाची को ईंटों से कूंच-कूंचकर मार डाला
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को मंशा देवी के पास हुई हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को तड़के मकान बंटवारे के विवाद को लेकर एक महिला की ईंटों से कूंच-कूंचकर हत्या कर दी गई। उसके भतीजे ने उस समय वारदात को अंजाम दिया, जब महिला सो रही थी। भतीजे ने एक के बाद एक करीब पांच बार ईंटों से वार किए, जिससे सिर का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वारदात की सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
शहर के मंसा देवी रेलवे स्टेशन रोड निवासी राजेंद्र यादव की पत्नी फूलमती यादव (56) घर के बाहर सो रही थी। तड़के सोते समय ही भतीजे मोहित ने ईंटों से सिर पर वार करके फूलमती की हत्या कर दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में दहशत फैल गई। घटनास्थल पर खून बिखरा था। महिला की बड़ी बेरहमी के साथ हत्या की थी। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मृृतका के बेटे संजय यादव की तहरीर पर भतीजे मोहित यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटनास्थल से वारदात में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। मकान बंटवारे के विवाद में महिला की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सदर कोतवाल अतुल सिंह के मुताबिक निराला नगर स्थित मकान और उसी में स्थित दुकान को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। मकान बंटवारे का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। बुधवार को इसका फैसला भी होना था। मोहित मकान बंटवारे को लेकर तो तैयार था, लेकिन वह दुकान के किराए का पैसा पूरा लेना चाहता था। इस बात को लेकर विवाद था। इसी में उसने चाची की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि चाची की हत्या करने से पहले आरोपी मोहित ने नशीला पदार्थ खा लिया था। आरोपी को जब पकड़ा गया तो वह कोई नशीला पदार्थ खाए हुए थे। बार-बार अपने बयान भी बदल रहा था। घटना के बाद पुलिस कार्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस की गई। इस दौरान आरोपी मोहित नशे की हालत में था। इसलिए वह कुछ सही बात नहीं बता पा रहा था। बार-बार यही कह रहा था कि हमने अम्मा को मार दिया। उसे घटना को लेकर कोई पछतावा नहीं था।