{"_id":"62b747950b3dfc658a6d747c","slug":"audio-viral-raibaraily-news-lko6368212165","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना पुलिस को चाहे जितना पैसा दे दो, हिम्मत नहीं की एक ईंट रख लो..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना पुलिस को चाहे जितना पैसा दे दो, हिम्मत नहीं की एक ईंट रख लो..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। बलराम, बता रहा हूूं, तुम मेरा इतिहास-भूगोल नहीं जानते हो। चाहे जितना पैसा तुम पुलिस को दे दो, तुम्हारी हिम्मत नहीं की एक ईंट भी रख लो। तुम्हारा तो सीधा मर्डर होगा...।
कुछ इस अंदाज में एक शिक्षक को धमकाते सपा नेता का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर भदोखर पुलिस ने सपा नेता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भदोखर थाना क्षेत्र के मनेहरू गांव निवासी बलराम यादव शिक्षक के तौर पर छतोह ब्लॉक क्षेत्र में तैनात हैं। मुंशीगंज कस्बा स्थित हाईवे की जमीन को लेकर शिक्षक और गांववासी सपा नेता के बीच विवाद है।
विज्ञापन
शिक्षक का आरोप है कि सपा नेता जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर ेफोन पर गालीगलौज करते हुए हत्या की धमकी दी।
चेतावनी दी कि हाईवे पर एक बिस्वा नहीं, एक इंच जमीन नहीं ले सकते हो। तुम्हारी जान ले लूंगा। देशद्रोह का मुकदमा झेल रहा हूं। इससे बड़ा मुकदमा और कोई नहीं होता है। उस जमीन से मेरी प्रतिष्ठा लगी है।
पीड़ित शिक्षक ने एसपी से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने भदोखर थानेदार को केस दर्ज कर कार्रवाई को कहा।
एसओ यशकांत सिंह का कहना है कि शिक्षक की तहरीर पर सपा नेता अखिलेश माही के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई होगी।
फोरेंसिक जांच करवाएं
सपा यूथ बिग्रेड के सचिव अखिलेश माही का कहना है कि ऑडियो वायरल मेरा नहीं है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जाए। मुझे बदनाम करने की साजिश हो रही है।