फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Attempt to burn effigy of Rahul Gandhi

Raebareli News: राहुल गांधी का पुतला फूंकने की कोशिश

Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn effigy of Rahul Gandhi
सलोन कस्बे में शुक्रवार को लोगों से राहुल गांधी का पुतला छीनती पुलिस।
सलोन (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सांसद राहुल गांधी की टिप्पणी से हिंदू संगठनों में खासी नाराजगी है। शुक्रवार को लोगों ने न सिर्फ राहुल गांधी का पुतला फूंकने का प्रयास किया, बल्कि नारेबाजी की। पुलिस ने भीड़ से पुतला छीन लिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


शुक्रवार को हिंदू संगठन के लोग सलोन कस्बे में एकत्रित हुए। राहुल गांधी का पुतला बनाकर तहसील चौराहे पर फूंकने का प्रयास किया। तब तक पुलिस पहुंच गई और पुतला छीन लिया। जितेंद्र सिंह, सचिन तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करना ठीक नहीं है। पुतला छीनने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि कुछ लोग पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोग पुतला नहीं फूंक सके। इस मौके पर लाली, रॉबिन साहू, मोनू सिंह, जय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed