फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Astroturf is improving the performance of hockey players

Raebareli News: एस्ट्रोटर्फ से निखर रहा हॉकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन

Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 29 Aug 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Astroturf is improving the performance of hockey players
रायबरेली। जिले में हॉकी के खिलाड़ियों को बेहतर मौके मिले, इसके लिए मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड बनाया गया है। एस्ट्रोटर्फ बेल्जियम के हॉकी मैदानों की तर्ज पर बिछाया गया है। इसमें खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच की तरह खेल सकते हैं।
विज्ञापन


मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम 7.45 करोड़ रुपया की लागत से हुआ था। इसमें एस्ट्रोटर्फ 2007 में बिछाई गई थी। इसके बिछने के बाद से हॉकी के प्रति खिलाडि़यों का रुझान बढ़ा। जिले के अनीश कुमार, आलोक कुमार और धीरज यादव ने खासा नाम कमाया है। इन सभी खिलाड़ियों के आदर्श मेजर ध्यानचंद हैं। खेल शिक्षक अजय सिंह चंदेल ने बताया कि विद्यालय के लगभग 20 खिलाड़ी हॉकी से जुड़े है, जिनमे बालक और बालिकाएं दोनों शामिल हैं। रोजाना स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन



खिलाड़ियों की नई पौध को किया जा रहा तैयार
कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर के प्रधानाध्यापक मो. शोएब ने बताया कि विद्यालय में इस समय हॉकी के 10 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। पहले खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा थी, जिससे बालक और बालिकाओं की टीमें थी। इन टीमों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। इन टीमों के खिलाड़ी स्कूल से पास होकर चले गए है। अब नए खिलाड़ियों को तैयार कर फिर से नई टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ की लगात से संवरेगा मोतीलाल नेहरू स्टेडियम को दिया जा रहा नया रूप
जिला क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार पुरुषोत्तम का कहना है कि मोतीलाल नेहरू स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए इसमें निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 20 करोड़ की लगात से स्टेडियम की तस्वीर बदली जा रही है। हॉकी का मैदान और बेहतर बनाया जा रहा है। साथ ही डे नाइट प्रतियोगिता की भी व्यवस्था हो रही है। इसके अतिरिक्त बारिश के दौरान एस्ट्रोटर्फ पर पानी न भरे, इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed