फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Assistant commissioner investigated stamp theft in 30 thousand denominations

असिस्टेंट कमिश्नर ने 30 हजार बैनामों में खंगाली स्टांप चोरी

Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Assistant commissioner investigated stamp theft in 30 thousand denominations
रायबरेली। जिले में जमीनों और भूखंडों के बैनामों स्टांप चोरी की खामियां ढूंढने आए गाजियाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर (स्टांप) बृजेंद्र कुमार शाही ने शुक्रवार को उप निबंधन कार्यालय सदर में बैनामों की पड़ताल की।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने महराजगंज, लालगंज, डलमऊ, सलोन और ऊंचाहार उप निबंधन कार्यालयों में एक साल में किए गए बैनामों में स्टांप चोरी खंगाली। देर शाम जांच पूरी होने के बाद वे वापस लौट गए। जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद स्टांप चोरी के मामलों में रिकवरी के लिए मुकदमे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले के उप निबंधन कार्यालयों में एक साल में करीब 30 हजार जमीनों व भूखंडों के बैनामें कराए गए हैं। इसमें करीब दो हजार बैनामों में स्टांप चोरी की आशंका पर डीएम, एडीएम सहित अन्य अधिकारियों के कार्यालयों में सुनवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में जिले में हुए सभी बैनामों की जांच के लिए शासन स्तर से टीम गठित की गई थी। गाजियाबाद के असिस्टेंट कमिश्नर (स्टांप) बृजेंद्र कुमार शाही के नेतृत्व में टीम ने यहां पहुंचकर बैनामों में खामियां खंगाली।
शुक्रवार को असिस्टेंट कमिश्नर ने उप निबंधन कार्यालय सदर में पहुंचकर बैनामों को चेक किए। इससे पहले उन्होंने जिले के ग्रामीण क्षेत्र की तहसीलों मे हुए बैनामों की पड़ताल की। बैनामों की पड़ताल में उप निबंधक सदर प्रभाष सिंह ने सहयोग किया।

असिस्टेंट कमिश्नर (स्टांप) ने बताया कि सभी रजिस्ट्री दफ्तरों में एक साल में हुए बैनामों की पड़ताल की गई है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जो भी खामियां मिली हैं, उनका निस्तारण करवाया जाएगा। हालांकि असिस्टेंट कमिश्नर की टीम बैनामों को खंगालने के बाद देर शाम वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed