फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Asha daughters-in-law were stunned after receiving a smartphone from the Chief Minister

मुख्यमंत्री से स्मार्टफोन पाकर गदगद हुईं आशा बहुएं

Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Asha daughters-in-law were stunned after receiving a smartphone from the Chief Minister
रायबरेली। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को जिले की 150 आशा बहुओं को स्मार्टफोन मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के अमावां की आशा बहू सरिता औ बछरावां की आशा बहू कृष्णावती को मंच पर बुलाकर फोन दिया। सीएम के हाथों से फोन मिलने पर दोनों आशा बहुएं गदगद हैं।
विज्ञापन

स्मार्टफोन देने के साथ ही सीएम ने और अच्छा काम करने की बात भी कही। सीएम के स्तर से फोन का वितरण होने के बाद जिले की सभी सीएचसी में 1002 आशा बहुओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को जिला कम्युनिटी प्रासेस प्रबंधक बृजेंद्र वीसी शुक्ला की अगुवाई में जिले की 150 आशा बहुएं लखनऊ के कार्यक्रम में शामिल हुईं। बीसीपीएम निर्भय श्रीवास्तव, दिनेश कुमार पांडेय भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी को स्मार्टफोन दिए गए। डीह प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में 61 आशा बहुओं में स्मार्ट फोन बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा ने आठ हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर तैनात आशा बहुओं को फोन दिए। परशदेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी नसीराबाद में अधीक्षक डॉ. संजय जायसवाल ने हेल्थ वेलनेस सेंटर की 29 आशा बहुओं को स्मार्टफोन सौंपे।

जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में हेल्थ वैलनेस सेंटर की 43 आशाओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य आशा बहुएं भी पहुंच गईं, लेकिन फोन न मिलने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ शिक्षा अधिकारी संजीव गुप्ता ने बताया कि 43 फोन आए थे। हेल्थ वैलनेस सेंटर रामगढ़ टिकरिया, चिचौली, कटरा, खजुरी, विशुनदासपुर में क्षेत्र की आशाओं में वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed